संवेगात्मक बुद्धि का मापन
संवेगात्मक बुद्धि के अध्ययन का इतिहास
संवेगात्मक बुद्धि के बारे में सर्व प्रथम डॉक्टर पीटर तथा डॉक्टर जॉन मेयर ने बताया। लेकिन इसके जिस स्वरूप को वर्तमान में उपयोग किया जाता है, वह मनोवैज्ञानिक डॉक्टर डैनियल गोलमैन के द्वारा दिया गया। इन्होंने अपनी पुस्तक "संवेगात्मक बुद्धि-यह बुद्धिलब्धि से बेहतर क्यों हो सकता है (Emotional Intelligence- Why it can better more than IQ)" में संवेगात्मक बुद्धि शब्द का प्रयोग किया।
गोलमैन संवेगात्मक बुद्धि का सूत्र
= (संवेगात्मक आयु) / (वास्तविक आयु) × 100
EQ=EA/CA×100
Where,
EQ= Emotional Quotient
EA=Emotional Age
CA=Chronogical age
डैनियल गोलमैन के अनुसार व्यक्ति के जीवन की सफलता का मंत्र 20%बुद्धि लब्धि के कारण तथा 80% संवेगात्मक बुद्धि के कारण होता है।
संवेगात्मक बुद्धि का मापन (Emotional Intelligence Test)
सामान्य बुद्धि के मापन हेतु हम किसी न किसी प्रकार के बुद्धि परीक्षण (शाब्दिक या अशाब्दिक) बुद्धि परीक्षणों या स्केलों का प्रयोग कर सकते है। उसी प्रकार संवेगात्मक बुद्धि का भी मापन हो सकता है।
1. मेयर इमोशनल इन्टैलीजैन्स स्केल (MEIS) इसे अमेरिका की न्यू हैम्पशायर यूनिवर्सिटी में कार्यरत डाॅ. जाॅन मेयर द्वारा बनाया गया है।
2. मेयर सेलोव एण्ड कारूसो इमोशनल इन्टैलीजैन्स टैस्ट (MSCEIT) अमेरिका के जाॅन मेयर, डाॅ. पीटर सेलोव तथा डाॅ. डेविड कारूसो द्वारा निर्मित।
3. बार ऑन इमोशनल कोशेन्ट इनवेन्टरी (E.Q.i) अमेरिका के डाॅ. रॅयूबेन बार ऑन द्वारा निर्मित एवं मल्टी हैल्थ सिस्टम यू.एस.ए. द्वारा प्रकाशित।
4. मंगल संवेगात्मक बुद्धि मापनी (Mangal Emotional Intelligence In-ventory) हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में डाॅ. एस. के मंगल एवं डाॅ. शुभ्रा मंगल द्वारा निर्मित एवं नेशनल साइकोलोजीकल काॅरपोरेशन द्वारा प्रकाशित।
भावनात्मक/संवेगात्मक इंटेलिजेंस को मापने या टेस्ट करने के तीन सामान्य तरीके हैं –
सेल्फ़-रिपोर्ट (Self Report) – इसमे व्यक्तित्व के लक्षणों में गर्मजोशी, सहानुभूति, चिंता आदि शामिल हैं।
अन्य-रिपोर्ट (Other Report) – इसमें सामाजिक कौशल, प्रबंधन कौशल और किसी समझने में आप भावनात्मक रूप से बुद्धिमान हैं या नही आदि परीक्षण शामिल है।
अबिलिटी मेजेर्स (Ability Measures) – इसमे गुस्सा, उदासी या दुख, स्वीकार करने की क्षमता और प्रसन्नता या खुशी शामिल है।
इमोशनल इंटेलिजेंस के लिए मुफ्त परीक्षणों या टेस्ट की एक विस्तृत श्रृंखला ऑनलाइन उपलब्ध है, ऑनलाइन टेस्ट आपके इमोशनल इंटेलिजेंस को जाँचने के लिए आपसे केवल कुछ प्रश्न पूछते हैं। ऑनलाइन परीक्षण में आपकी राष्ट्रीयता, संस्कृति और अन्य महत्वपूर्ण कारकों को ध्यान में रखते हुए प्रश्न पूछते है, बहुत बार, ऐसे टेस्ट सही परीक्षण के लिए अपर्याप्त होते हैं।
कुछ ऑनलाइन टेस्ट के लिंक निम्न है
https://www.arealme.com/eq/hi/
http://www.ihhp.com/free-eq-quiz/
http://testyourself.psychtests.com/
http://www.maetrix.com.au/meit/eitest.html
संवेगात्मक बुद्धि का स्केल
(1) Below 149-------Poor/Very low/Unemotions
(2) 150 - 199-------Low emotions
(3) 200-249-------- Normal emotions
(4) 250-284--------High emotions
परिमल कुमार
एम. एड .
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें